गुरुकुल महिला महाविद्यालय में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट व नेल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट व नेल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन

December 8, 2022 0 By Central News Service

रायपुर , 08 दिसम्बर /
गुरुकुल महिला महाविद्यालय,काली बाड़ी चौक, रायपुर में वर्ष 2022 – 23 वार्षिकोत्सवव के अंतर्गत आज 8/12/2022 को महाविद्यालय प्रांगण में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट व नेल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । बेस्ट आउट आँफ वेस्ट प्रतियोगिता में 30 व नेल आर्ट मे 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया । बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पेन स्टैंड, वाँल हैगिंग , ज्वैलरी, डॉल, वॉच, मोबाइल स्टैंड, डेकोरेटिव म्यूजिकल बैंड, सजावट के सामन आदि बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। नेल आर्ट में नेलपेंट के अलग-अलग शेड से कुंदन, ग्लिटर का उपयोग कर डिजाइन बनाकर प्रदर्शन किया । इस प्रतियोगिता में प्रभारी प्राध्यापक डॉ वंदना अग्रवाल , डॉ. सिमरन वर्मा , डॉ. दीपशिखा शर्मा , श्रीमती रुकमणि दिग्रस्कर संध्या जायसवाल व ज्योति वर्मा रहे । प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती रत्ना शर्मा ( रिटायर्ड वेस्टर्न रेलवे , सिनीयर सुपरवाइजर, श्रीमती टीनू दुबे, सहायक प्राध्यापक, गणित , रेनू गिडियन , अंजली देवांगन रहें। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।
बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट
प्रथम – लीना यादव वेस्ट पेन एंड पेपर से डेकोरेटिव म्यूजिकल बैंड
द्वितीय- प्रियंका साहू पेपर और कार्डबोर्ड से वॉच
तृतीय- सृष्टि पुजारी पेंसिल बेस्ट से पीकॉक वॉल हैंगिंग
सांत्वना पुरस्कार – उजमा कौसर न्यूज़ पेपर से पेन होल्डर
नेल आर्ट
प्रथम – भारती यादव
द्वितीय – विनीता प्रजापति
तृतीय – मानसी सरकार