अंतर महाविद्यालय कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता का विवेकानंद सरोवर मैं शानदार आगाज
December 8, 2022जीतने वाले खिलाड़ी पंजाब में होने वाली विश्वविद्यालय स्तरीय कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
हर संभव खेल को बढ़ावा देने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी महापौर एजाज ढेबर
रायपुर, 8 दिसंबर राजधानी के विवेकानंद सरोवर बुढ़ापारा में आज अंतर महाविद्यालय कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ इस अवसर पर विशेष रुप से नगर के प्रथम नागरिक एवं महापौर एजाज ढेबर राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा महाविद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी सचिव अनिल तिवारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी अन्य महाविद्यालयों से पधारे खेल अधिकारी रविंद्र मिश्रा रिंकू पांडे ज्ञानेश एनआईए कोच संतोषी व प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले तमाम खिलाड़ी व महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहे
आयोजन में आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के खेल अधिकारी विजय शर्मा एवं मंच का संचालन महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ किरण अग्रवाल के द्वारा किया गया
आयोजन में महापौर एजाज ढेबर ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट बाद हाथ हिला कर प्रतियोगिता की शुरुआत की इस अवसर पर महापौर ने कहा कि खेल का जिक्र होते ही उनकी तीसरी ज्ञानेंद्र खुल जाती है वह खुद हॉकी और फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं उन्होंने बताया कि जिस तरह एक डांसर के पैर संगीत पर थिरकने लगते हैं ठीक उसी तरह खिलाड़ियों के हाथ पैर प्रतियोगिता के शुभारंभ में चलने लगते हैं उन्होंने कहा कि निगम स्तर से लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं अच्छा मंच मिल सके इस का प्रयास करेंगे राज्य से इंटरनेशनल खिलाड़ी मिले ऐसी कोशिशें होनी चाहिए जबकि कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथि ज्ञानेश शर्मा ने कहा की छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से खेल की प्रतियोगिताओं में और संस्कृति में बदलाव आया है और सामाजिक स्तर पर काफी गतिविधियां बढ़ी हैं जो एक सुखद पहलू है यहां के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा रहे हैं इसीलिए सभी बधाई के पात्र हैं उन्होंने शुभकामना दी के महाविद्यालय के प्रयासों से कयाकिंग और कैनोइंग की प्रक्रिया शुरू हुई है उसे अच्छी पहचान मिले और अमृतसर में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकें आयोजन में विशेष अतिथि अजय तिवारी ने कहा कि कयाकिंग और कैनोइंग को विश्वविद्यालय के खेल प्रतियोगिता में दिलवाने का श्रेय महाविद्यालय को मिला है इसके लिए महाविद्यालय निरंतर प्रयास करता रहा और सफलता हासिल की 7 वर्ष से लगातार भागीदारी और नेतृत्व में आयोजन किए जा रहे हैं वही सचिव अनिल तिवारी ने कहा की यह एक ऐसा मंच है जिसमें प्रतिभाएं निकल कर सामने आती है हम उम्मीद करें कि अमृतसर में भी महाविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन हो सके और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मिल पाए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने कहा की महाविद्यालय का प्रयास है की कयाकिंग और कैनोइंग को एक अच्छा दर्जा दिला सके इसके लिए महाविद्यालय निरंतर प्रयासरत है


