अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर शांत्री बाई महाविद्यालय के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक एवं मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक बनाया… दिव्यांगता कोई पाप नही- अशोक गिरि गोस्वामी

अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर शांत्री बाई महाविद्यालय के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक एवं मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक बनाया… दिव्यांगता कोई पाप नही- अशोक गिरि गोस्वामी

December 3, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 03 दिसंबर 2022/ अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आज महासमुंद शांत्री बाई महाविद्यालय के छात्रों द्वारा महासमुंद शहर के नेहरू चौक पर नुक्कड़ नाटक और मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगो में जागरूकता लाने की कोशिश की ,समाज में दिव्यांगों को भी समानता और सम्मान मिलने के साथ ही उनके मनोबल को बढ़ाना चाहिए।जिससे वे सभी अपना खुद की अलग पहचान बना सकें।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के जिला संगठक अशोक गिरि गोस्वामी ने समाज में प्रकाश डालते हुए कहा कि दिव्यांगता कोई पाप नहीं है यह सब भगवान कि बनाएं रुपरेखा है लेकिन हमें भगवान के साथ साथ विज्ञान और उसके चमत्कार को भी समझना चाहिए। रेडक्रॉस सोसायटी सरकार कि सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों में जागरूकता लाने का कार्य लगातार करते आ रहे है। जिसमें प्रसवित महिला को सही समय पर टीकाकरण कराना एवं शिशुओं को भी उचित आहार के साथ टीकाकरण कराना आवश्यक रहता है।

जागरूकता रैली में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के जिला संगठक अशोक गिरि गोस्वामी जी, दाऊलाल चंद्राकर उपसभापति और चंद्रनाहु शिक्षण समिति के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सविता चंद्राकर एवं बीएड विभाग के सहायक प्राध्यापक मेनका चंद्राकर ,नम्रता देवांगन आदि के साथ छात्राएं उपस्थित रहें।