बागबाहरा जनपद उपाध्यक्ष भेखलाल साहू ने किया डेढ़ लाख रुपए का निर्माण कार्य का भूमिपूजन…
December 3, 2022
बागबाहरा 03 दिसंबर 2022/ बागबाहरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भेख लाल साहू जी ने किया सीसी रोड का भूमिपूजन । ग्राम पंचायत भालुचुंवा के ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखकर 15 वें वित्त की राशि से डेढ़ लाख रुपये की सीसी रोड हेतु अपने देकर कार्य का भूमिपूजन किया।

बस्ती पारा से भाठापारा के बीच मे बरसात के समय लोगो को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ता था। भूमिपूजन कार्यक्रम में भालचुंवा के सरपंच अंजोर ध्रुव ,उपसरपंच भागी चंद्राकर ,पंचगण राकेश दीवान ,तारिणी कुलदीप , राजकुमारी ध्रुव , संतोष ध्रुव , राजू ध्रुव ,पद्मनी साहू ,फूलसिंह ध्रुव ,गणेश बरिहा के साथ ही ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



