अन्तरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर माना कैम्प में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा…
December 2, 2022
रायपुर 2 दिसम्बर , छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा कल 3 दिसंबर को माना कैम्प स्थित बालगृह (बालक) में प्रातः 11 बजे अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाएगा । परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री चंद्रेश शाह ने बताया कि परिषद द्वारा संचालित तीनो संस्थाओं के बच्चे , अभिभावक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा । ज्ञातव्य हो कि परिषद द्वारा विगत कई वर्षों से मानसिक दिव्यांग बालक माना कैम्प एवं बालिकाओ के लिए पुरानी बस्ती रायपुर में निःशुल्क आवासीय बाल गृह का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष स्पीच थेरेपी सेंटर सप्रे शाला परिसर में भी प्रारंभ किया गया है जहाँ पर बहुत ही रियायती फ़ीस पर बच्चों की स्पीच थेरेपी , ऑक्यूपेशनल थेरेपी , रेमेडियल थेरेपी , नैदानिक मनोचिकित्सा ,बेरा मशीन द्वारा श्रवण क्षमता की जाँच , परामर्श एवं व्यावहारिक मूल्यांकन आदि का कार्य किया जा रहा है।


