खल्लारी सहकारी समिति अध्यक्ष देवानंद निर्मलकर किसानों को दे रहे है गरमागरम मुफ्त भोजन….
November 23, 2022
खल्लारी 23 नवंबर 2022/ साख सहकारी समिति के अध्यक्ष देवानंद निर्मलकर ने अपने कार्यकाल में विषेश पहल कि शुरुआत कि है, जिसकी सभी लोग काबिलियत तारीफ करते नहीं थक रहे है। सबके जबान में बस यही बात है कि ऐसा अध्यक्ष हर जगह हो जो किसानों कि समस्या एवं विकास कि गाथा पर ध्यान रखतें हो।
आपको बता दें कि सहकारी समिति खल्लारी के अध्यक्ष देवानंद निर्मलकर ने किसानों के धान विक्रय करने आने वाले किसानों के लिए मुफ्त भोजन करने कि विशेष व्यवस्था किए गए है। अभी भोजन में अध्यक्ष ने स्वयं कि खर्च से प्रतिदिन 20-25 किलो चावल, 5 -7 किलो दाल, सब्जी में प्रतिदिन अलग अलग के रूप में 10-12 किलो सब्जी बनवा रहे है। जिसमें प्रतिदिन धान विक्रय करने एवं टोकन कटाने आए किसान गरमा गरम भोजन का लुत्फ उठा रहे है।

टोकन कटाने आए बोइरगांव एवं खल्लारी रैताल के किसानों ने भोजन करने के बाद बताए कि घर जैसे गरमा गरम एवं स्वादिष्ट भोजन हमारे सहकारी समिति के अध्यक्ष देवानंद निर्मलकर जी के द्वारा भोजन दिए जा रहे है, जो कि जितनी भी तारीफ किए जाए कम है।

समिति के अध्यक्ष देवानंद निर्मलकर से चर्चा करने पर बताया कि किसान पुत्र मैं भी हु इसलिए किसानों कि पीड़ा एवं समस्याओं से भलीभांति परिचित हूं। इसलिए मैंने बिना किसी से कोई मदद कि गुहार ना करते हुए स्वयं कि खर्च से किसानों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है जो कि मुझे हजारों किसान मुझे इस आशय पर दुआएं दे रहे हैं।



