जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण को लेकर ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ इकाई ने राजधानी रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विशाल जनसभा एवं सद्भावना महारैली का बड़ा आयोजन किया
November 22, 2022 रायपुर,22 नवम्बर - ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में राजधानी रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ,विशाल जनसभा एवं सद्भावना महारैली का आयोजन 22 नवंबर 2022 दिन - मंगलवार को स्थान - इनडोर स्टेडियम के पास बुढ़ा तालाब धरना स्थल रायपुर में समय-सुबह 11 बजे किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य में ओबीसी को आबादी के अनुरूप शिक्षा, नौकरी, पदोन्नति एवं राजनीति में आरक्षण प्रदान कराना है। इस कार्यक्रम में केवल ओबीसी महासभा के पदधिकारोयों को ही आमंत्रित किया गया था।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम साहू जी के सांथ विद्यार्थी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत साहू जी,संरक्षक बृजेश साहू जी,सर्व समाज प्रदेश अध्यक्ष विष्णु बघेल जी,अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत केसरिया जी,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रजीत चंदू देवांगन जी युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी मनोहर देवांगन जी,संभाग अध्यक्षों में विप्लव साहू दुर्ग संभाग,दिनेश यदु बस्तर संभाग,मनीष दीपक साहू सरगुजा संभाग,हेमंत साहू रायपुर संभाग, हरीश कुमार बिलासपुर संभाग,
जिला अध्यक्षों में राजेश नायक रायपुर जिला अध्यक्ष ,यज्ञदेव पटेल बालोद जिला अध्यक्ष,बालाराम साहू कबीरधाम जिला अध्यक्ष,हेमलाल कौशिक खैरागढ़ जिला अध्यक्ष,डॉ जे आर यादव जसपुर जिला अध्यक्ष, खिलेश्वर पाल राजनांदगांव जिला अध्यक्ष,लोकेंद्र साहू मुंगेली जिला अध्यक्ष, परशुराम नायक महासमुंद जिला अध्यक्ष,शानिराम साहू सारंगढ़ जिला अध्यक्ष,नागेश जायसवाल दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष, नकुल राजवाड़े कोरबा जिला अध्यक्ष, नंदलाल चंद्रा रायगढ़ जिला अध्यक्ष, नागेश्वर रजक कोरिया जिला अध्यक्ष, राधेश्याम यादव शक्ति जिला अध्यक्ष, उमाशंकर साहू बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष, भालेंद्र साहू गरियाबंद जिला अध्यक्ष,पूरन जायसवाल बस्तर जिला अध्यक्ष, शिव कुमार जांजगीर जिला अध्यक्ष, पंचम साहू बेमेतरा जिला अध्यक्ष, तोयात्मा राजवाड़े सरगुजा जिला अध्यक्ष, देवचरण साहू धमतरी जिला अध्यक्ष, मनोज देवांगन कोंडागांव जिला अध्यक्ष, कोमल कुमार कांकेर जिला अध्यक्ष, पी.आर साहू दुर्ग जिला अध्यक्ष, जितेंद्र पटेल मानपुर मोहला जिला, इत्यादि हर जिला अध्यक्ष के सांथ 25विभिन्न पदाधिकारी भी आये थे इस कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ से नगर ब्लॉक और मंडल से लगभग 800 पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।



