महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में सेमिनार का आयोजन
November 19, 2022प्रसारण माध्यमों में सटीक भाषा बेहद आवश्यक
आयोजन में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ उद्घोषक आकाशवाणी रायपुर संजय पांडे ने कहा कि
प्रसारण माध्यमों में सटीक भाषा का होना बेहद जरूरी है इससे दर्शकों और श्रोताओं पर प्रभाव पहुंचाया जा सकता है उनका कहना था कि सटीक से आशय सामान्य और सरल भाषा से है ताकि आम लोग आसानी से समझ सके उन्होंने बताया कि प्रसारण माध्य में पटकथा लिखते समय नुक्ते और मुहावरे और शेर का उपयोग का प्रभावी बनाया जा सकता है परंतु प्रसारण के समय प्रस्तुत करते समय काफी सावधानी रखनी पड़ती है असावधानी से दर्शक और श्रोता का ध्यान भटक सकता है श्री पांडे ने कहा की आजकल डिजिटल का दौर है सभी पठन-पाठन की सामग्री आपके पास आसानी से उपलब्ध होती है ऐसे में यह आवश्यक है कि अभ्यास के साथ प्रसारण माध्यमों के तौर तरीकों को अपनाया जाए और पठन-पाठन के विषय को प्रभावी बनाया जाए इससे काफी अच्छे परिणाम सामने आते हैं वहीं आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने कहा की संवाद से आप व्यक्तित्व के साथ एक सुनहरा भविष्य भी बना पाते हैं इसलिए विशेष तौर पर संवाद में भाषा को उपयोग करते समय ध्यान रखने की आवश्यकता है उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देकर बताया कि वह एक कुशल संवाद करता है इसलिए ऐसे संवादों को समझने और आत्मसात करने के लिए भी विद्यार्थियों को सुनना जरूरी है आयोजन में विभाग के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार विषय पर रखें और उपस्थित बच्चों ने प्रतिफल प्राप्त किया इस दौरान पत्रकारिता के छात्र छात्राओं ने प्रमुख वक्ता संजय पांडे से सवाल जवाब कर जिज्ञासा शांत की
रायपुर 19 नवंबर शहर के गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में आज पत्रकारिता विभाग के तत्वधान में प्रसारण माध्यमों की भाषा और उपयोगिता पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया इस सेमिनार में आकाशवाणी रायपुर के वरिष्ठ उद्घोषक श्री संजय पांडे एवं महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी विभागाध्यक्ष आर पी दुबे एवं प्राध्यापक सुभ्रा भट्टाचार्य व गीता शर्मा की विशेष मौजूदगी रही


