छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज कि रायपुरा में बैठक 19 नवंबर को… मुख्य विषयों को लेकर होगी चर्चा….

छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज कि रायपुरा में बैठक 19 नवंबर को… मुख्य विषयों को लेकर होगी चर्चा….

November 18, 2022 0 By Central News Service

रायपुर 18 नवंबर 2022/ छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज कि बैठक कल दिनांक 19 नवंबर 2022 दिन शनिवार को रायपुरा स्थित सामाजिक भवन में संपन्न होगा।

उक्त कार्यक्रम में प्रांत के महंत गण, संस्थापक सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला कोषाध्यक्ष सहित प्रांतीय कार्यकारिणी गोस्वामी समाज के बड़ी संख्या में उपस्थिति रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप रेखा में प्राचीन धर्म नगरी राजिम में होने वाले समाज के दत्तात्रेय जयंती के विषय पर प्रमुख चर्चा, इस के उपरांत समाज में चल रहे विरोधभास का विषय के अलावा पदाधिकारी कि नियुक्ति बावत् विषय सम्मिलित हैं।

गोस्वामी समाज उक्त सामाजिक बैठक में महंत से लेकर पदाधिकारी सहित गोस्वामी समाज के बंधुओं को सादर आमंत्रित किए हैं। जिसमें समाज के चल रहे मताभेद को समाप्त करने एवं समाज कि विकास और उत्थान पर परिचर्चा होगी।

प्रांतीय अध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी से इस संदर्भ पर बात करने पर कहा कि समाज सर्वोपरि है समाज के एकजुटता एवं निर्देश पर हि समाज का कार्य चल रहा है, जिसमें कुछ लोग समाज को दिग्भ्रमित किए है उनसे भी लगातार बात चल रही है। वही प्रांतीय महासचिव भूपेंद्र पुरी गोस्वामी ने कहा कि समाज को सही दिशा एकजुटता का मिसाल देना हमारे सनातन संस्कृति पर है,हम एकजुट नही होंगे तो हमारा समाज पिछड़ जाएगा।

उक्त बैठक संबंधित जानकारी प्रांतीय महासचिव भूपेंद्र पुरी गोस्वामी ने दी।