रायपुर स्थित उपरवारा के नंद घर में मनाया गया बाल दिवस

रायपुर स्थित उपरवारा के नंद घर में मनाया गया बाल दिवस

November 16, 2022 0 By Central News Service

रायपुर , 16 नवम्बर – वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की सामाजिक पहल नंद घर जिसके अंतर्गत निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सामुदायिक प्रबंधन के क्षेत्र में उन्नत कार्य किए जाते हैं, इसी तारतम्यता में आगे बढ़ते हुए नंद घरों में बाल दिवस का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया।

इस आयोजन में बच्चों की रुचि अंतर्गत वेशभूषा प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, कविता पाठ और बच्चों को डांस इत्यादि का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियो एवम सामूदायिक प्रतिनिधियों के मध्य मनाया आयोजन किया गया


इस अवसर पर बच्चों ने जोर शोर से हिस्सा लिया जिसमे वेशभूषा परियोगिता में भाग्य प्रथम जिन्होंने छतीशगढ़ महतारी का वेशभूषा बनाया था ,द्वितीय जानवी धिवर जिन्होंने राधा का वेशभूषा बनाया और तृतीय रितिका जिसने सुन्दर गुड़िया का वेशभशा बनाया उसी प्रकार कुर्सी दौड़ में प्रथम रितिका ,द्वित्तीय नव्या आया ऐसे हि सभी बच्चे का उज्जवल भविष्य की कामना करते है
इस कार्यक्रम में पालकगण ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पार्वती साहू , सहायिका खेमिन साहू , व अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हेतु कार्यकर्ता ,सहायिका कलस्टर कोर्डिनेटर पारक साहू का विशेष योगदान रहा।