लोकतंत्र के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका… शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में भाषण एवं इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता…
November 16, 2022
महासमुंद 16 नवंबर 2022/ शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में प्राचार्य डॉ अनुसुइया अग्रवाल एवं डॉ. मालती तिवारी जिला स्वीप नोडल अधिकारी महासमुंद के निर्देशन एवं अजय कुमार राजा महाविद्यालय नोडल अधिकारी स्वीप कार्यक्रम के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता हेतु भाषण एवं इलेक्शन क्विज (लिखित) प्रतियोगिता महाविद्यालय स्तर में दिनांक 14 नवम्बर 2022 को राजनीति विभाग में आयोजित किया गया । भाषण प्रतियोगिता का विषय – “लोकतंत्र के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका” रहा एवं इलेक्शन क्विज (लिखित) प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. कनुप्रिया साहू बीए प्रथम वर्ष, क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. वर्षा गजेंद्र बीए प्रथम वर्ष रहे । डॉ. मालती तिवारी द्वारा प्रतियोगिता में चयनित एवं सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए भाषण प्रतियोगिता की वक्ता के कमी को किस प्रकार से दूर करना हैं उससे अवगत कराया ।
महाविद्यालय में उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी दिनांक 18 नवम्बर 2022 को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता, शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के स्वामी विवेकानंद सभागार में दोपहर 12 बजे सम्मिलित होंगे। जिला स्तर पर स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागी को उप जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार पुरस्कृत किया जाएगा ।

इस महाविद्यालय स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय प्राध्यापक श्रीमती सीमारानी प्रधान, श्रीमति राजेश्वरी सोनी, श्रीमती सरस्वती सेठ, केशर चंद्र बनपाल, अजय कुमार मिर्चे, कुसुम चौहान ,वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रकाशमणि साहू, महाविद्यालय स्वीप कैम्पस एंबेसडर रोहित ढीमर, कु. शीतल साहू सहित 70 छात्र छात्राएं उपस्थित रहें ।




