किसानो के हित के लिए व बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल की मुवावजा दिलाने भाजपजनों ने सौंपा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन..
October 21, 2022महासमुंद 21 अक्टूबर 2022/ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के आदेशानुसार , सांसद चुन्नी लाल साहू , जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी जी के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू के नेतृत्व में महासमुन्द कलेक्टर को राज्यपाल के नाम से 4 बिन्दुवों पर ज्ञापन दिया गया।

भाजपा किसान मोर्चा सदैव किसानों के हित मे खड़ी होती है ,अभी हाल में हुवे बेमौसम बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई है ,वही किसान मोर्चा के लगातार आंदोलन के चलते सरकार एक नवम्बर से धान खरीदी तो प्रारम्भ कर रही है। किंतु पूर्व वर्षों में हुई बारदाने की कमी व टोकन की मारामारी हुई है , सरकार अभी से तैयारी दुरुस्त करें , जिला के समस्त जलाशय से सिंचाई हेतु रबी फसल (धान ) के लिए पानी की ब्यवस्था सुनिश्चित करें , बेमौसम बारिश के चलते धान ,सोयाबीन व अन्य फसल की बर्बाद हो गई है।जिसकी तत्काल सर्वे प्रारंभ कराया जावे व छतिपूर्ती प्रदान किया जाए , बेमौसम बारिश से खराब हुवे फसलों उचित सर्वे कर किसानों को प्रधानमंत्री बीमा का वास्तविक लाभ प्रदान किया जावे ,एक नवम्बर से प्रारंभ हो रहे धान खरीदी की सम्पूर्ण तैयारी का सुनिश्चित करें ताकि किसानों को बारदाने व टोकन के नाम से भटकना ना पड़े।

इस अवसर पर सांसद चुन्नीलाल साहू , जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी , पूर्व विधायक परेश बागबाहरा ,विमल चोपड़ा , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकर ,तुमगांव नगर पालिका अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर ,पूर्व महामंत्री येत राम साहू ,योगेश्वर सिन्हा ,कौशिल्या बंसल ,मण्डल अध्यक्ष श्याम साकरकर ,धरम पटेल , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबेलाल साहू , महामंत्री भुवन साहू ,मनीष बंसल ,अरुण साहू ,हेमलाल चन्द्राकर , हीरा साहू , भूषन नामदेव सहित भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।




