51 राष्ट्रीय केंद्रीय विद्यालय प्रतियोगिता में रायपुर संभाग केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के खिलाड़ियों का परचम…
October 21, 2022
महासमुंद 21 अक्टूबर 2022/ राष्ट्रीय केंद्रीय विद्यालय प्रतियोगिता ग्वालियर में दिनांक 15 अक्टूबर से 2022 से 19 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया गया। जिसमें पूरे भारतवर्ष के 19 संभाग ने भाग लिया यहां टीम को चार कुल में बांटा गया सभी संभाग’ को पीछे करते हुए दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपना जगह बनाया अंडर 17 वर्ग सेमी फाइनल में एर्नाकुलम संभाग को 12- 5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में पटना और रायपुर के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ जिसमें पटना संभाग में रायपुर संभाग को 8-11 से हराया इस प्रकार रायपुर संभाग को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसमें टीम के कप्तान सीमा साहू का विशेष योगदान रहा अंडर 14 वर्ग में पुल बी मे शीर्ष स्थान पर रहे और सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया इस प्रकार चौथे स्थान पर रहे इसके पहले कोचिंग कैंप केंद्रीय विद्यालय में दिनांक 10 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कमलेश चंद्राकर, राजेश चंद्राकर हैंडबॉल एसोसिएशन महासमुंद के द्वारा दिया गया। इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य अनूप अवस्थी ने शुभकामनाएं प्रदान की एवं इस अवसर पर अभिभावक गण उपस्थित थे उन्होंने टीम के कोच सुमित्रा ठाकुर एवं समस्त खिलाड़ियों का पुष्पाहार से सम्मानित किया। इस जीत से विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावक गण उत्साहित है।




