खिरशाली ,बंदोरा, केसलडीह, पक्की सड़क निर्माण व विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों के साथ मिलकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन : किसान नेता अशवन्त तुषार साहू
October 19, 2022महासमुन्द 19 अक्टूबर 2022/ विधानसभा मिशन 2023 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम
खिरशाली ,बंदोरा, केसलडीह, पक्की सड़क निर्माण व विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों के साथ मिलकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ग्राम पंचायत बंदोरा के सरपंच संतोष पटेल उप सरपंच दीनानाथ ध्रुव व ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम खिरशाली हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण छात्र-छात्राओं स्कूल जाने व ग्रामीणों उचित मूल्य की दुकान से राशन सामग्री लाने ले जाने में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, व बंदोरा से खिरशाली पहुंच मार्ग खिरशाली, केसलडीह ,सुकुलबाय पहुंच मार्ग सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। कई स्थानों पर तो गड्ढों में सड़क को तलाशना पड़ता है। अक्सर लोग गिरकर घायल भी हो जाते हैं।

लोग अनेक बार इसको बनवाने की मांग कर चुके हैं पर उनकी मांग पर कभी गौर नहीं किया गया है। लिहाजा, इस सड़क की हालत और भी ज्यादा दयनीय होती जा रही है कई स्थान पर तो सड़क ही गायब हो गई है। यहां के लोगों का कहना है कि समझ में नहीं आता कि शासन प्रशासन उन्हें किस बात की सजा दी जा रही है यहां क्षेत्र हाथी का गढ़ बना हुआ है बच्चों को स्कूल आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है कीचड़ एवं गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है।
धान खरीदी विक्रय केंद्र आने जाने में किसानों मजदूरों को तकलीफों का सामना करना पड़ता है व ग्राम खिरसली में बग्घारा झोला रकबा 2.20 हे. वन विकास निगम के समकक्षा क्रमांक 59 में नया तालाब निर्माण कराने हेतु आवश्यक दस्तावेज उप मंडल प्रबंधक वन विकास निगम बारनयापारा परियोजना देवेंद्र नगर रायपुर दस्तावेज जमा किया जा चुका है उसके बाद भी वन विकास निगम के अधिकारियों के द्वारा ग्राम पंचायत बंदोरा को तालाब निर्माण करने के लिए अनुमति प्रदान करने की बात कही गई थी परंतु आज तक अधिकारियों के द्वारा इसके संबंध में कोई उचित करवाई नहीं कि गई है।

ग्राम खिरशाली के आंगनबाड़ी के समिप बच्चों का खेल मैदान हैं इसमें आहता निर्माण करवाने में कलेक्टर महोदय निवेदन है जल्द से जल्द ग्रामीणों के सभी मांगों सहयोग प्रदान करें उचित कार्रवाई करने का आदेश करें | व कलेक्टर महोदय के द्वारा सभी मांगों को विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण करने की बात कही है।
साथ में ग्राम पंचायत बंदोरा के सरपंच संतोष कुमार पटेल, उपसरपंच दीनानाथ ध्रुव, पंच गण ,लोकनाथ ध्रुव ,सोमनाथ ,ताराचंद ,रामकुमार, सुरेश मोहन, राम सिंह ,सोमनाथ ,गणेश सुखराम ,समारु, भारत, रामचंद्र , सुखउ, व 35-40 की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे |





