नगर पंचायत तुमगांव के भाजपा पार्षद ने किया कांग्रेस प्रवेश.. संसदीय सचिव ने गमछा पहनाकर किया पार्टी में स्वागत..

नगर पंचायत तुमगांव के भाजपा पार्षद ने किया कांग्रेस प्रवेश.. संसदीय सचिव ने गमछा पहनाकर किया पार्टी में स्वागत..

October 19, 2022 0 By Central News Service


महासमुन्द 19 अक्टूबर 2022/ नगर पंचायत तुमगांव के भाजपा पार्षद मानसिंग ध्रुव ने प्रदेश सरकार की नीतियों और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने पर संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने उन्हें गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।


रविवार को नगर पंचायत तुमगांव के भाजपा पार्षद मानसिंग ध्रुव संसदीय सचिव निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश की घोषणा की। संसदीय सचिव चंद्राकर ने गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान पार्षद विजय बांधे, केके साहू, शैलेन्द्र सेन, गजेन्द्र साहू, दादूराम नायक, मानिक साहू, दिलीप चन्द्राकर उपस्थित थे। गौरतलब है कि संसदीय सचिव चंद्राकर की कुशल रणनीति से क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। शहर व गांवों में लोगों का विश्वास कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। नतीजतन लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।