महासमुंद शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में रसायन सप्ताह दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन…

महासमुंद शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में रसायन सप्ताह दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन…

October 18, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 18 अक्टूबर 2022/ राष्ट्रीय रसायन सप्ताह के प्रथम दिवस में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक रसायन शास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय रसायन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 17 अक्टूबर को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें छात्राओं ने रसायन से संबंधित विषयवस्तु पर रंगोली बनाया।

रंगोली प्रतियोगिता में दामिनी साहू, तिलोत्तमा पटेल ,कविता सिन्हा ,मानसी यादव बीएससी प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान रीना साहू ,दीपा साहू टिकेश्वरी ध्रुव बीएससी द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान व भारती बंजारे, डीगेश्वरी सागर,भूमिका निराला बीएससी द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

आज 18 अक्टूबर को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रसायन से संबंधित प्रश्न पूछे गए। क्विज प्रतियोगिता में त्रिवेणी पटेल ,कावेरी साहू बीएससी तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, टीना पारकर बीएससी द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान व दीपा साहू ,रीना साहू बीएससी द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार देवांगन, वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ एस.बी. कुमार, विज्ञान संकाय विभागाध्यक्ष डॉ. स्वेतलाना नागल, रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष सुश्री वंदना यादव, डॉ सरस्वती वर्मा, वी. के. साहू, अजय कुमार श्रीवास,सुश्री कविता गहीर, अरविंद साहू, सुश्री प्रेरणा एक्का, मनोज कुमार शर्मा, ओम प्रकाश पटेल, ओंकार प्रसाद साहू, सुश्री टेसर साहू , पवन कुमार साहू व अश्वनी कुमार लोधी उपस्थित रहे