महासमुंद जिला दिव्यांग शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चरण सिंह साहू, उपाध्यक्ष कीर्तन पटेल बनें..

महासमुंद जिला दिव्यांग शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चरण सिंह साहू, उपाध्यक्ष कीर्तन पटेल बनें..

October 16, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 16 अक्टूबर 2022/ दिव्यांग शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ जिला महासमुन्द की कार्यकारिणी गठन एवं अन्य बिंदुओ पर खेल मैदान पिथौरा में बैठक रखी गई। जिसमें प्रांताध्यक्ष पुकराम कुर्रे, जिला अध्यक्ष चरण सिंह साहू, सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, उपाध्यक्ष पूरन लाल पटेल ब्लॉक सचिव सत्य कुमार नायक, कोषाध्यक्ष बजरंग लाल यादव सभी सदस्य उपस्थित में।

जिसमें जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्ष का गठन किया गया । जिसमें जिला कार्यकारिणी चरण सिंह साहू जिला उपाध्यक्ष कीर्तन पटेल, सचिव प्रफुल कुमार बरीहा,जिला मीडिया प्रभारी केशव निषाद, सलाहार सफीक अहमद खान, जिला महिला प्रकोष्ठ श्रीमती बंदिनी साहू, जिला महिला संगठन सचिव श्रीमती अंसला दीवान, जिला महामंत्री जितेन्द्र साहू, बसना ब्लॉक अध्यक्ष टिकेश्वर सिदार, पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद भोई, बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष मोहर सिंह मरकाम ,ब्लॉक सचिव महेश शर्मा,महासमुन्द ब्लॉक अध्यक्ष मोहरदास बंजारे महासमुन्द ब्लॉक सचिव रविन्द्र कुमार टंडन इस प्रकार कार्यकारिणी का सर्व समिति से गठन किया गया।