कर्मचारियों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता का स्वागत -कांग्रेस

कर्मचारियों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता का स्वागत -कांग्रेस

October 14, 2022 0 By Central News Service

इस निर्णय से साबित राज्य में सभी के हितों का ख्याल करने वाली सरकार

इस बार दीपावली ऐतिहासिक किसान, कर्मचारी सभी खुश

रायपुर/14 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली के पहले प्रदेश के अधिकारियों- कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डीए अब 28 प्रतिशत से बढ़कर 33 प्रतिशत हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के इस कदम से एक बार फिर से साबित हो गया कि प्रदेश में सभी वर्ग के हितों का ख्याल करने वाली सरकार है।

सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेस पार्टी आभार व्यक्त करती है कि राज्य के साढ़े चार लाख से अधिक कर्मचारियों के हित में उन्होंने निर्णय लिया है। इससे पहले भी हमारी सरकार ने 12 प्रतिशत डीए बढ़ाया था। अब फिर 5 प्रतिशत डीए बढ़ाया गया है। यह सरकार की कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर दीवाली के पहले डीए में 5 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों का दिल जीत लिया हैं। यह निर्णय मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है। छत्तीसगढ़ में इस साल दीवाली ऐतिहासिक होने वाली है। किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पैसा मिलेगा। कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए मिलेगा, शहर और गांव दोनों जगह का पैसा बाजार में आयेगा तो खुशहाली आयेगी। मुख्यमंत्री की सदाशयता से छत्तीसगढ़वासियों की दीपावली बन गयी।