पी.जी डागा कन्या महाविद्यालय में छात्रसंघ शपथग्रहण समारोह कल
October 11, 2022रायपुर – कचहरी चौक स्थित पी.जी डागा कन्या महाविद्यालय में कल 12.10.22 दिन बुधवार को सुबह 11.00 बजे छात्रसंघ शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर केसरी लाल वर्मा कुलपति पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर होगें । उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्राचार्या डॉ संगीता घई ने बताया कि कार्यक्रम में मनोनीत छात्रसंघ पदाधिकारियों पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी । कार्यक्रम महाविद्यालय सभा भवन में आयोजित किया गया हैं



