
अशवंंत तुषार साहू बने किसान कल्याण संघ के रायपुर संभाग का अध्यक्ष.. किसान कि हित में कार्य करना मेरा परम दायित्व – अशवंंत तुषार साहू
September 15, 2022महासमुंद 15 सितंबर 2022/ किसान कल्याण संघ का कार्यकारिणी पूरे छत्तीसगढ़ में तेजी से चल रहा है जिसमें अभी हाल ही में 30 जिलों में संपादित हुआ जिसमें किसान कल्याण संघ के किसान भाई किसान बहनों को जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया।
आज इसी परिपेक्ष में किसान कल्याण संघ के किसान हितैषी जो हमेशा हजारों बार किसान की लड़ाई लड़ कर हमेशा सुख दुख में गरीबों के साथ खड़े रहने वाले ऐसे महान शख्सियत जो गरीब परिवार से संबंधित करते हुए उन्होंने बड़ी संघर्ष के साथ एक पहचान बनाई उस पहचान की काबिले को देखते हुए किसान कल्याण संघ किसान पुत्र किसान नेता अशंवत तुषार साहू जी को किसान कल्याण संघ रायपुर संभाग अध्यक्ष मनोनित किया गया।

रायपुर संभाग किसान कल्याण संघ के अध्यक्ष बनने पर जिला अध्यक्ष गरियाबंद नरेश कुमार ठाकुर एवं महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नीलिमा यादव के साथ में महासमुंद जिला से चेतन लाल साहू ,जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुकेश्वरी साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष चित्ररेखा टंडन एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष धनेश्वर साहू ,बलौदाबाजार से मनीष कुमार दीवान एवं महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लीला घृतलहरे साथ में किसान कल्याण संघ रायपुर जिले से चंदन यादव जिला अध्यक्ष ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायपुर माना दीपक देवांगन एवं रायपुर ग्रामीण खिलेश्वरी मिथिलेश साथ में महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ललिता यदु , महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष गंगोत्री यदु एवं महामंत्री बालमुकुंद सोनकर एवं संगठन मंत्री के द्वारा के द्वारा किसान कल्याण संघ के अध्यक्ष को बधाई प्रेषित किया।

किसान कल्याण संघ की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुए अशवंंत तुषार साहू ने संकल्पित होकर किसान हित में काम करने का अपना दायित्व लेने का निर्णय लिया और किसान हित में काम करने का निर्णय लेकर संगठन को मजबूत करेंगे आपको किसान कल्याण संघ का रायपुर संभाग अध्यक्ष बनने पर संघ के तरफ से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।




