प्रांताध्यक्ष का रायगढ़ व सारंगढ़ प्रवास….चंदली चन्द्रपुर में बन रहा है दत्तात्रेय जी का भव्य मंदिर ..

प्रांताध्यक्ष का रायगढ़ व सारंगढ़ प्रवास….चंदली चन्द्रपुर में बन रहा है दत्तात्रेय जी का भव्य मंदिर ..

September 12, 2022 0 By Central News Service

रायपुर 12 सितंबर 2022/ छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज के प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी द्वारा रायगढ़ जिला व नवगठित सारंगढ़ जिला का प्रवास किया गया। इस अवसर पर चंदली चंद्रपुर में समाज के प्रमुख लोगों की बैठक भी आहूत की गई। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष भोज गिरि द्वारा बताया गया कि समाज के पगबंदी कार्यक्रम में वस्त्रादि भेंट करने के बजाय पीड़ित परिवार को नगद राशि भेंट करने की पहल की गई है, साथ ही तेरहवीं में मालपुआ सिर्फ प्रसादी भोग के लिए ही बनाई जाए, मेहमानों को भोजन सादगी पूर्ण भोजन कराई जावे। प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ पुरी गोसाई द्वारा जानकारी दी गई कि चंदली में महानदी के तट पर भव्य दत्तात्रेय मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, दीपावली तक मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। विदित हो कि निर्माणाधीन परिसर में शिवजी व संतोषी माता का मंदिर भी बनाया गया है। मंदिर के पास ही लगभग 5 डिसमिल भूखंड पर सामाजिक भवन निर्माण भी प्रस्तावित है।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अभी हाल ही में सारंगढ़-बिलाईगढ़ को पृथक जिला की मान्यता दे दी गई है, परन्तु संगठनात्मक दृष्टि से दोनों जिले को अभी एक साथ ही संचालित करने का निर्णय वहां के सदस्यों ने लिया है। बाद में आवश्यकता होने पर पृथक कर लिया जाएगा। सारंगढ़ में समाधि स्थल के बाउंड्री वॉल हेतु प्रयास जारी है।

प्रवास में प्रांताध्यक्ष उमेश भारती के साथ महासमुन्द जिला के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी (राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक) तथा दुर्वासा गिरि पिथौरा थे। बैठक में माननीय संरक्षक धनेश्वर पुरी, अध्यक्ष भोज गिरि, प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ पुरी गोसाईं, सोना गिरि, नित्यानंद पुरी,अभिमन्यु पुरी, गजानंद पुरी, कैलाश पुरी, दिगम्बर पुरी, नंदलाल पुरी गोस्वामी, विजय शंकर पुरी, चरणम गिरि, दिलीप पुरी, मदन पुरी (सारंगढ़)
सहित समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।


उक्ताशय की जानकारी मिडीया प्रभारी नित्यानंद पुरी ने दी।