33वीं वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 6 प्रदेश के 750 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

33वीं वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 6 प्रदेश के 750 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

September 9, 2022 0 By Central News Service

रायपुर,09-09-2022:छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ द्वारा 33वीं वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 9 से 11 सितंबर तक स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के 750 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनके साथ 75 तकनीकी अधिकारी भी शामिल हैI
जो कि विभिन्न विधाओं में अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे है। जैसे कि भाला फेंक, गोला फेंक, तवा फेक, हैमर थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को सुबह 11 बजे हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विकास उपाध्याय विधायक रायपुर एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री जितेंद्र उपाध्याय वॉइस चेयरमैन रावतपुरा यूनिवर्सिटी विशिष्ट अतिथि श्री एस के गोयल, श्री सी डी अगासे विभाग अध्यक्ष शारीरिकशिक्षा अध्यनशाला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, श्री जी एस पटनायक उपाध्यक्ष भारतीय एथलेटिक्स संघ मंच पर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के श्रीमान विधायक विकास उपाध्याय जी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि छत्तीसगढ़ को इस स्पर्धा की मेजबानी करने का अवसर मिला है। देश के 6 बड़े राज्यों से आये खिलाड़ी के बीच यहां स्पर्धा होगी। सभी खिलाड़ियों को मैं शुभकामनाएं देता हूं कि वे यहां से विजयी होकर अपने राज्य का नाम रोशन करें और आगे चलकर ये खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करें। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री जी एस बामरा के मार्गदर्शन में आयोजित हो रही हैंI
आज के परिणाम

5000 मीटर दौड़ – पुरूष अंडर 20

  1. करण गहंदुले – महाराष्ट्र
  2. हरलाल खुज्जा – छत्तीसगढ़
  3. प्रदीपभाई श्याल – गुजरात

3000 मीटर दौड़ – पुरूष अंडर 18

  1. विनोद सिंह कुशवाहा – मध्यप्रदेश
  2. रनवीर कुमार सिन्हा – गुजरात
  3. चंदन वर्मा – छत्तीसगढ़

3000 मीटर दौड़ – महिला अंडर 18

  1. निकिता विजेंद्र – राजस्थान
  2. वंदना पटेल – गोआ
  3. पूनम बैस – मध्यप्रदेश

800 मीटर दौड़ – पुरूष अंडर 20

  1. सुमीत मंडल – महाराष्ट्र
  2. विरसांग ठाकुर – गुजरात
  3. रतन सिंह चौहान – मध्यप्रदेश

800 मीटर दौड़ – महिला अंडर 20

  1. थोटा संकीर्तन – छत्तीसगढ़
  2. साक्षी गुर्जर – मध्यप्रदेश
  3. शाहीन खातून – छत्तीसगढ़

800 मीटर दौड़ – पुरूष अंदर 18

  1. ओमकार पवार – महाराष्ट्र
  2. नरेश वासनी – गुजरात
  3. निशांत गिरी – छत्तीसगढ़

800 मीटर दौड़ – महिला अंडर 18

  1. सेजलबेन कटारा – गुजरात
  2. संजना मेवाड़ा – मध्यप्रदेश
  3. शीतल साव – छत्तीसगढ़

800 मीटर दौड़ – पुरूष अंडर 16

  1. अवधेश बाथम – मध्यप्रदेश
  2. रेयान खान – गुजरात
  3. गोविंद हाथिला – गुजरात

800 मीटर दौड़ – महिला अंडर 16

  1. खुशबू – राजस्थान
  2. मुस्कान कैलाश – राजस्थान
  3. संध्या गोहिल – गुजरात

जेवलिन थ्रो – पुरूष अंडर 20

  1. विकास चोपड़ा – राजस्थान
  2. अरविंद ठाकुर – गुजरात
  3. विरल चौहान – गुजरात