
सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई गई धुमधाम से कृष्णा जन्माष्टमी… बच्चों ने कृष्ण एवं राधा का रूप धारण कर मनमोहा..
August 21, 2022
महासमुंद 21 अगस्त 2022/ स्थानीय भलेसर मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उमावि में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में अतिथि एवं निर्णायक के रूप में धर्मेंद्र महोबिया आदर्श शिक्षा मंडल समिति उपाध्यक्ष, संध्या शर्मा पूर्व प्राचार्य, महेश मक्कड़ कोषाध्यक्ष, राजेश लूनिया सदस्य एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णा चंद्राकर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भगवान कृष्ण का विधि विधान से पूजन, आरती विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य बलराम सेन द्वारा करवाया गया। विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इसमें भजन, गीत, नृत्य, राधा कृष्ण युगल जोड़ी वेशभूषा प्रतियोगिता, कृष्ण सज्जा वेशभूषा प्रतियोगिता, मटकी फोड़ का कार्यक्रम हुआ।संध्या शर्मा द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

ऐश्वर्या चंद्राकर एवं साथी, नमिता प्रजापति जीविका देवांगन, काव्या गोस्वामी, वर्षा प्रजापति, निधि जलछत्री, श्रेया साहू, भूमिका यदु, वर्षा कन्नौजे, कीर्ति द्विवेदी, खुशी तारक, राधिका वर्मा, प्रियम साहू निधि टोन्डेकर, देवीका पटेल, धारणा साहू एवं साथियों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। राधा कृष्ण युगल जोड़ी प्रतियोगिता में प्रथम तृप्ति एवं देवांशी, द्वितीय द्रोण एवं दिव्यांशी, तृतीय भावेश एवं हर्षिता रहे। राधा सज्जा वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम पूर्वी चंद्राकर, द्वितीय रिद्धिमा चंद्राकर, तृतीय रूही साहू ने प्राप्त किया। कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम शौर्य भारती गोस्वामी, द्वितीय नमन तंबोली, तृतीय आकाश सिन्हा ने प्राप्त किया। बाद मटका फोड़ हुआ।

संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्या मनोज साहू ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य शिव कुमार कन्नौजे, नारायण साहू, किरण साहू, हेमंत साहू, तुलसी राम पटेल, रेखराज चंद्राकर, दिलीप टंडन, दुर्गेशनंदनी चन्द्राकर, अनुराधा चंद्राकर, तारिणी गोस्वामी, सरोजनी साव, टिकेश्वरी चंद्राकर, गुरुवारी सोनी, किरण सोनी का सहयोग रहा। यह जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख पवन निर्मलकर वा ललित कुमार सिन्हा ने दी।



