दही हंडी लूट के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव… कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चे एवं महिलाएं…

दही हंडी लूट के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव… कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए बच्चे एवं महिलाएं…

August 20, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 20 अगस्त 2022/ ग्राम पंचायत मामा भांचा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। जन्मोत्सव के पहले संचालक ग्राम के वरिष्ठ त्रिलोक चंद जैन ने कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किए।जिसमें बच्चों के साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम एवं द्वितीय प्रतिभागियों को संचालक त्रिलोक चंद जैन एवं उनके सुपुत्र नरेश जैन के तरफ से नगद पुरस्कार दिए गए।आपको बता दें कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर प्रतिवर्ष श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है, जिसमें मटका फोड़ कर दही लूटे जाते है, लेकिन इस वर्ष कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता कर दर्शकों का खुब मनोरंजन हुआ।

संचालक त्रिलोक चंद जैन ने कुर्सी दौड़ में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर हौसला अफजाई किया। जैन जी ने मटका फोड़ रखें थे जिसमें तीन अलग -अलग मटका लगाया था। प्रथम को छोटे बाल गोपाल के लिए, द्वितीय मटका फोड़ में ग्राम के गोविंदा ने हिस्सा लिया, वही तृतीय मटका फोड़ में ग्राम के बच्चीयों ने मटका फोड़कर दही लूटे। जैन जी ने सभी लोगों को प्रोत्साहन राशि देकर इस जन्माष्टमी कि शुभकामनाएं दिए। रात्रि 12 बजे कुंज बिहारी श्री कृष्ण कि जन्मोत्सव पर मंगल आरती के बाद प्रसाद वितरण कर नंद के घर आंनद भियो…. हाथी घोड़ा पालकी… जै कन्हैया लाल कि…का उद्घोष कर सभी लोग नृत्य करते झुमने लगें।

इस अवसर पर ग्राम के त्रिलोक चंद जैन, नरेश जैन, खेमप्रसाद पटेल, उपसरपंच राजेश साहू, थानू राम साहू, तेज गिर गोस्वामी, गिरधर पटेल, अरूण साहू, भुवन साहू, लिलेश्वर साहू, ठाकुर राम यादव, मिलन यादव, योगेश गोस्वामी, पुरंदर पटेल, राजा गोस्वामी, समीक्षा जैन, बिंदु गोस्वामी, उमा गोस्वामी, बिमला महानंद, कुमारी साहू, कांति साहू, सुलोचना पटेल, ललिता कन्नोजे, डिगेश्वरी गोस्वामी, सीमा गोस्वामी, पूरब जैन, चेतना जैन के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।