बड़ी खबर- दुनिया को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव आखरी स्टेज पर ..ब्रेन डेड कि स्थित पर.. कोई करिश्मा ही बचा पाए..

बड़ी खबर- दुनिया को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव आखरी स्टेज पर ..ब्रेन डेड कि स्थित पर.. कोई करिश्मा ही बचा पाए..

August 18, 2022 0 By Central News Service

रायपुर/नई दिल्ली 18 अगस्त 2022/ दुनिया को हंसाने वाले विश्व प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है । बताया जा रहा है कि उनकी हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई है। हालात अभी नाजुक हैं डाक्टरों कि टीम उनको स्वस्थ करने पुरी तरह जुटीं हुई है। ताजा खबरों के अनुसार उनका ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में पहुंच गया है। राजू के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा हम सब अब भगवान के भरोसे है, वह कोई करिश्मा करें।

एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव के मामले में आई ये खबर सही में चिंताजनक है। उनके मुख्य सलाकार अजित सक्सेना का कहना है कि आज सुबह डाक्टरों ने जानकारी दी है कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है। वह लगभग डेड की स्थिति में है। हृदय गति भी सही रुप से धड़कना कम हो रहा है ऐसा लगता है कि उनके हृदय गति सही रुप से काम नहीं कर पा रहे हैं। हम सब लोग परेशान है, अब सब भगवान से प्रार्थना कर रहे है। परिवार के लोग भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। सभी लोग अभी तक राजू श्रीवास्तव के कुशल क्षेम के लिए डाक्टरों एवं भगवान पर विश्वास रखें हुए हैं।