देश उम्मीद कर रहा था कि प्रधानमंत्री अपना रिपोर्ट कार्ड देंगे और आठ साल का हिसाब-किताब देंगे, प्रधानमंत्री ने आज पूरे देश और अपने समर्थकों को भी निराश किया है – डॉ रश्मि चंद्राकार
August 16, 2022महासमुंद 16 अगस्त 2022/ कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री से लोग आज आठ साल का रिपोर्ट कार्ड दिए जाने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उनके संबोधन से निराशा ही हाथ लगी.आज का दिन यह नहीं है कि राजनीतिक बातें की जाएं डॉ रश्मि सवाल किया, ‘‘कहां गया किसानों की आय दोगुनी करने का वादा? कहां गया सबको घर देने का वादा? कहां गया कालाधन वापस लाने का वादा ? रोजगार और 15 लाख रुपये देने के वादे का क्या हुआ? उन्होंने दावा किया कि ये तमाम वादे प्रधानमंत्री को न ठीक से बोलने देते हैं और न ही सोने देते हैं.‘‘देश उम्मीद कर रहा था कि प्रधानमंत्री अपना रिपोर्ट कार्ड देंगे और आठ साल का हिसाब-किताब देंगे. प्रधानमंत्री ने आज पूरे देश और अपने समर्थकों को भी निराश किया है.”उन्होंने कहा, ‘‘अतीत में लाल किले की प्राचीर से ऐतिहासिक भाषण दिए गए हैं. वहां से निकले एक-एक शब्द ने देश की तकदीर लिखी. उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री परिपक्व भाषण देंगे. लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि उन्होंने आज के दिन भी ऐसी बात की है.”।

डॉ रश्मि ने आगे कहा कि भाजपा महात्मा गांधी, पटेल, नेहरू और मौलाना आजाद का कद तो नहीं घटा पाएंगे…सबको पता है कि किसने आजादी के लिए संघर्ष किया, कौन जेल गया और किसने माफी मांगी और अंग्रेजों से पेंशन ली. हमने बीते 75 वर्षों में हमने अनेक उपलब्धियां हासिल की, लेकिन आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ करने पर तुली हुई है, जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता है। राजनैतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलत बयानी तथा गांधी नेहरू पटेल आजाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।






