बेगूसराय में कांग्रेस ने भरी हुंकार, कहा – वोट बचेगा तभी देश बचेगा
October 26, 2026बेगूसराय में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान, प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिया लोकतंत्र बचाने का संकल्प
बेगूसराय, बिहार।रायपुर/ बिहार के बेगूसराय जिले में आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “वोट बचाओ – देश बचाओ” कार्यक्रम के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गहन मंथन किया गया।
नेताओं ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार पर खतरा मंडरा रहा है। वोट की चोरी लोकतंत्र की चोरी है, इसलिए हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक जागरूकता फैलानी होगी। इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर वोट की रक्षा, लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।


