केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में 76 वे स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन

केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में 76 वे स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन

August 16, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 16 अगस्त 2022/ केंद्रीय विद्यालय महासमुंद मे दिनाँक 15/08/2022 को विद्यालय में 76 वे स्वतंत्रता दिवस (आज़ादी का अमृत महोत्सव) को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य अशोक कुमार चंद्राकर ने भारत माता की छाया चित्र पर पुष्पार्पण कर ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्र गान गाया गया।

तत् पश्चात नवमी ‘अ’ की छात्रा मोलिस्का साहू ने अंग्रेजी भाषण, वैभवी ठाकुर ग्यारहवी ‘अ’ ने हिंदी भाषण, विश्वनाथ चंद्राकर कक्षा छठवी हिंदी भाषण , काम्या चन्द्राकर कक्षा तीसरी ‘अ’ ने देशभक्ति हिंदी कविता, श्रीयांशी चंद्राकर एवं उनके समूह कक्षा दसवीं ‘ब’ के विद्यार्थियों ने देश भक्ति के केंद्र बिंदु ‘ ए वतन-वतन मेरे’ गीत पर समूह गान तथा सुयशी जौहरी कक्षा आठवीं ‘अ’ ने “तेरी मिट्टी में मिल जावा” गीत पर एकल नृत्य एवं यशस्वी दुबे एवं उनके समूह कक्षा पांचवी ‘अ’ की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में प्राथमिक एवं माध्यमिक वर्ग के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।


विद्यालय के प्रचार्य अशोक कुमार चन्द्राकर ने स्काउट & गाइड के उत्कृष्ट विद्यार्थियों गरिमा बघेल, तान्या तिवारी, संजना यादव, नमिता नेताम, गीतिका डडसेना, खुशबू मत्स्यपाल, शिवम धीवर, मयंक सोनी, नैवेद्य कुमार, अवकल हिरवानी, यतीश साहू, लक्ष्मीकांत ध्रुव, कुणाल चंद्राकर, दीक्षांत पटेल, तनिष्क सिंह, दीपेश दीवान का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राज्य पुरुष्कार प्रमाण पत्र एवं कनिष्का जौहरी को गोल्डन ऐरो अवार्ड से सम्मानित करने के साथ-साथ इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रचार्य अशोक कुमार चन्द्राकर ने समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ् सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने पर हार्दिक बधाई देते हुए इस दिवस की ऐतिहासिकता एवं महत्व पर अपने विचार प्रकट करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु कर्तव्यनिष्ठ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संयोजक शिक्षक घनश्याम साहू ने तथा संचालन शिक्षक जितेंद्र कुमार चन्द्राकर के द्वारा किया गया। विद्यालय के शिक्षक तुलसी राम चन्द्राकर ने सभी का हृदयतल से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत मे मिष्ठान वितरण किया गया।