महासमुंद कलेक्टर क्षीरसागर ने कलेक्टोरेट में झंडा फ़हराया..

महासमुंद कलेक्टर क्षीरसागर ने कलेक्टोरेट में झंडा फ़हराया..

August 16, 2022 0 By Central News Service

 महासमुंद 16 अगस्त 2022/ कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज 76वां स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में झंडा फ़हराया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 75 वीं स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर क्षीरसागर ने अपने सरकारी निवास पर भी झंडा फ़हराया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. नेहा कपूर, संयुक्त कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, सुश्री नेहा भेड़िया सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।