कोमाखान -दो अलग-अलग मामलों में 28.240 किग्रा गांजा जप्त….

कोमाखान -दो अलग-अलग मामलों में 28.240 किग्रा गांजा जप्त….

October 26, 2026 0 By Central News Service

कोमाखान 26 अक्टूबर 2026// एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 23 अगस्त 26 को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कोमाखान रेल्वे स्टेशन के पास 03 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार करते खड़े है कि सूचना पर घेराबंदी कर कोमाखान रेल्वे स्टेशन में 03 ब्यक्ति को पकड़े पुछताछ में अपना अपना नाम राहुल साहू पिता भोलाराम उम्र 25 साल निवासी पौंसरी थाना पथरिया जिला मुंगेली, आयुष यादव पिता दूर्गा यादव उम्र 20 साल निवासी पथरिया थाना पथरिया जिला मुंगेली एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक बताये उक्त मादक पदार्थ गांजा को रामपुर उड़िसा से पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.) लेकर जाना बताये। आरोपीयों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 129/26 धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।


दिनांक 02 नवंबर 2026 को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एन.एच 353 सुवरमाल चौक के पास एक महिला एवं पुरूष बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बस का इंतजार करते खड़े है कि सूचना पर घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ में अपना नाम कु.कामिनी खाण्डे पिता सदानंद खाण्डे उम्र 20 साल निवासी हरदी थाना तखतपुर जिला बिलासपुर एवं साथ में एक विधि से संघर्षरत बालक होना बताये। पूछने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को जुनागढ़ (उड़िसा) से पथरिया जिला मुंगेली लेकर जाना बताये।आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 141/2026 धारा 20(B)(II)(B) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।


उक्त दोनो मामलो की तफ्तीश मे इन्ड टू इन्ड कार्यवाही के दौरान उक्त दोनों प्रकरणों के आरोपीयों के मेमोंरण्डम कथन के अनुसार उक्त गांजा को आरोपी प्रकाश सोनी उर्फ छोटू सुनील सोनी उम्र 28 साल निवासी वार्ड 07 पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.) के लिए लेकर जाना बताये। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी मदद से आरोपी का लोकेशन ज्ञात कर, ग्राम पथरिया (जिला मुंगेली) में दबिश दी गयी, जहाँ पर ज्ञात हुआ की आरोपी जो की एक जिम संचालक है और जिम के आड़ मे नशे का कारोबार भी चलाता था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

जप्त संपत्ति
(01) 28.240 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 14,12,000 रू.
(02) 04 नग मोबाईल कीमती 80,000 रूपये।

जुमला 14 लाख 92 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।