आजादी कि अमृत महोत्सव पर कोसरंगी में निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली…
August 13, 2022महासमुंद 13 अगस्त 2022/ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरा देश 75 वां आजादी के इस वर्ष को अमृत महोत्सव के रुप में हर घर तिरंगा लगाने को देश के सभी देशभक्त में एक जुटता दिखाई दे रही है।
आजादी के अमृत महोत्सव पर्व के शुभ अवसर पर आज महासमुंद मुख्यालय के समीप ग्राम कोसरंगी के गोस्वामीयों एवं ग्रामवासियों द्वारा गोस्वामी समाज भवन से तिरंगा झंडा लेकर गांव में रैली निकाली गयी. रैली कर्यक्रम का समापन गोस्वामी समाज भवन में वापस आकर सम्पन्न हुआ। आपको बता दें कि कल गोस्वामी समाज कि भवन पर छग सनातन दशनाम गोस्वामी समाज प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

इस अवसर पर श्री राजेंद्र गिरि महराज, अर्जुन गिरि महराज, मनोज गिरि , संतोष गिरि ,रमन गिरि, आदित्य गिरि, शुभम गिरि, कान्हा बन, संतोष विश्वकर्मा, चेतन ध्रुव, लिखेंद्र यादव, मनीष विश्वकर्मा, देवेन्द्र साहु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





