भाजपाइयों ने अमर शहिदों के परिजनों को सम्मानित कर… गगनभेदी नारों के साथ तिरंगा यात्रा में बाइक रैली निकाली..
August 13, 2022
महासमुंद 13 अगस्त 2022/ भाजपा मंडल खल्लारी के द्वारा प्रदेश एवं जिला के आह्वान पर आजादी के 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा झंडा कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष धरम दीवान जी के नेतृत्व में अमर वीर शहीद ताराचंद निर्मलकर एवं अमर वीर अमर शहीद राजेंद्र दीवान की प्रतिमा पर सफाई कर फूलों की माला से माल्यार्पण किया गया, अमर शहीदों को याद करते हुए उनके परिजन को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

आजादी के 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव में 12 अगस्त को अनेक गांव का भ्रमण कर गगनभेदी नारों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरीश चंद्राकर,कृष्ण कुमार साहू, भाजपा जिला प्रतिनिधि डेमनराज पनुरिया,भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेश पनुरिया भाजयुमो अध्यक्ष भुनेश्वर लोधी,महामंत्री हीरा साहू, मंडल मंत्री ललित दीवान,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ हुमन साहू, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बेनुराम चंद्राकर,बूथ अध्यक्ष मकरध्वज साहू,नारायण निषाद,रामसिंह साहू,उमेश साहू,अभयराम साहू, ओछ राम विश्वकर्मा, बालाराम ठाकुर,रोशन दीवान, तेज कुमार सेन, लेखराम साहू,ईश्वर साहू ,झाडूराम,लाखनसिंह ठाकुर और बहुत से भाजपा एवम भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




