छत्तीसगढ़ सनातन गोस्वामी समाज कल करेंगे झंडोत्तोलन…

छत्तीसगढ़ सनातन गोस्वामी समाज कल करेंगे झंडोत्तोलन…

August 13, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 13 अगस्त 2022/ छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज कल दिनांक 14 अगस्त 2022 दिन रविवार को कोसंरगी स्थित गोस्वामी समाज भवन में प्रातः 10 बजे झंडोत्तोलन करेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक हर घर तिरंगा अभियान के तहत् छग सनातन दशनाम गोस्वामी समाज अपने सामाजिक भवन कोसरंगी में झंडोत्तोलन करेंगे। महासमुंद गोस्वामी समाज जिला अध्यक्ष तोषण गिरि गोस्वामी ने कहा कि आजादी कि अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा का अभियान में हमारे देश के लोग शामिल होकर इस पावन अवसर को सुदृढ़ कर रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे गोस्वामी समाज के जगत गुरु आदि शंकराचार्य जी ने भारत में एकता एवं अखंडता कि चारों दिशाओं में भ्रमण कर प्रचार प्रसार कर एक संगठित कर भारत देश कि अंखडता बनाएं रखने अतुल्य कार्य किए है।‌‌

वही समाज के संरक्षक चित्रसेन गिरि ने कहा कि आजादी कि अमृत महोत्सव हम वतन वासियों का अमुल्य धरोहर है, जिसको संजोए रखना हमारी कर्तव्य है।इस पर्व को उन शहिदों को श्रद्धांजलि देने का प्रमुख अवसर है।

उक्त झंडोत्तोलन कार्यक्रम में समाज के सभी लोगों को उपस्थित रहने कि अपील किए हैं, इसके अलावा गोस्वामी समाज कि बैठक भी संपन्न होगी।