देश के जवानों को लगातार 12 वर्षों से रक्षासूत्र बांधते आ रही है भाजपा नेत्री अलका चंद्राकर

देश के जवानों को लगातार 12 वर्षों से रक्षासूत्र बांधते आ रही है भाजपा नेत्री अलका चंद्राकर

August 13, 2022 0 By Central News Service

बागबाहरा 13 अगस्त 2022/ देश के जवानों को लगातार 12 वर्षों से रक्षासूत्र बांधते आ रही भाजपा नेत्री अलका चंद्राकर ने कहा कि देश कि सीमा या अंदर जब तक हमारे देश के जवान हमारी सुरक्षा पर तैनात है तब तक हम अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। देश के जवान हमेशा देश सेवा के लिए समर्पित रहते हैं, जिनके खातिर ही देश आज सुरक्षित है, हमेशा आम जनता की सुरक्षा को लेकर जवान तैनात रहते है। जिससे आप लोग भारत माता की सेवा रक्षा हेतु दृढ़ संकल्पित होकर अपने परिवार अपनी जान की परवाह न करते हुए आज सेवारत हैं।

आपको बता दें कि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर विगत 12 वर्षों से कोमाखान क्षेत्र के टुहलू सीआरपीएफ कैंप में जाकर जवानों को रक्षा सूत्र बांधती आ रही है।खल्लारी विधानसभा के अंतिम छोर के वनांचल में स्थित टूहलु ग्राम में सीआरपीएफ कैंप में श्रीमती चंद्राकर रक्षाबंधन पर्व हो या दिपावली जवानों का हौसला अफजाई करने पहुंचते हैं। श्रीमती चंद्राकर जवानों को लगातार 12 वर्षों से रक्षासूत्र बांधते आ रही है इसके अलावा प्रतिवर्ष कैंप परिसर में फलदार वृक्षारोपण करती है।

श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि इस वर्ष हम सभी अपने आजादी कि अमृत महोत्सव मना रहे है , जिसमें हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के हर घर तिरंगा अभियान कर एक नई ऊर्जा प्रदान करने वाली अभियान है , हमारे देश के उन वीर शहिदों को श्रद्धांजलि देने कि अभियान है।

इस अवसर पर श्रीमती चंद्राकर ने जवानों कि कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर मुंह मीठा कराई उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जवानों की कलाई में रक्षासूत्र बांधी। श्रीमती चंद्राकर के साथ- साथ सभी लोगों ने जवानों के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने कि कामना कर देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण किया।

इस अवसर पर अलका चंद्राकर के साथ उमा सोनी, जानवी साहू, हेमा साहू, ज्योति साहू, रुखमणी साहू, रितु वैष्णव, कैंप के नायर जी आर के सिंह, नरेश चंद्राकर, प्रेम साहू, दुबे लाल साहू, नितिन जैन के साथ जवान उपस्थित रहें।