वनांचल विकास खण्ड नगरी में आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत निकाली गई… हर घर तिरंगा एवं स्वच्छता अभियान रैली..

वनांचल विकास खण्ड नगरी में आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत निकाली गई… हर घर तिरंगा एवं स्वच्छता अभियान रैली..

August 12, 2022 0 By Central News Service


नगरी-धमतरी 12 अगस्त 2022/ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शासन के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा अभियान” अंतर्गत विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में विकासखंड नगरी के समस्त शासकीय-अशासकीय संस्थाओं में दिनांक 12 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत विभिन्न कार्यक्रम यथा – वृक्षारोपण,स्वच्छता अभियान रैली, प्रभात फेरी, चित्रकला प्रतियोगिता एवं क्वीज प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित की जा रही है |आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किए जा रहें कार्यक्रम में सभी संस्थाओं में छात्र छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि,पालकगण, ग्रामवासी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हो रहे हैं।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने वनांचल विकासखंड नगरी के समस्त शासकीय-अशासकीय शालाओं के प्राचार्य, प्रधान पाठकों, संकुल शैक्षिक समन्वयकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों,शाला विकास समिति, पालकगणों सहित छात्र-छात्राओं से आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत “हर घर तिरंगा फहराते हुए “हर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनाने की अपील करते हुए स्वस्थता बनाएं रखने कि भी ग्रामीणों को अपील किए।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि बरसात के मौसम में पानी जमा होने से मच्छर एवं कीड़े पनपते है, अपने घर के आसपास के गड्ढों को मिट्टी से पुर्ण रुप से भराई कर बरसात कि पानी को रूकने ना दे। इसके अलावा जो पानी जमा होने पर उससे मच्छर पनपते है जिसके काटने पर डेंगू, मलेरिया या टाइफाइड जैसे प्राणघातक रोग हो जाते हैं। इसका सिर्फ एक ही बचाव है वह है स्वच्छता। जब बच्चों के साथ पालकगण भी निर्भर बनेंगे तो बिमारी दोरो कुश होंगे।