
श्रीरामचन्द्र स्वामी जैतुसाव मठ में रामचरित मानस मास परायण का विधिवत वैदिक मंत्रोचार द्रारा आज पूर्णाहुति समापन किया गया
August 12, 2022श्री रामचंद्र स्वामी जैतु साव मठ रायपुर में श्रावण माह ( पुरे 1महिना) राष्ट्र कल्याण ,सर्वजन हिताय, सुख शांति हेतु श्री रामचरित मानस मास परायण के प्रत्येक दोहा चौपाई पर घृत आहुति हो रहा था जिसका आज विधिवत वैदिक मंत्रोचार द्रारा पूर्णाहुति समापन किया गया
जिसमें श्री महंत रामसुंदर दास जी अध्यक्ष गौ सेवा आयोग ,महेंद्र अग्रवाल( सचिव),अजय तिवारी जगन्नाथ अग्रवाल, अनिल अग्रवाल ,रमेश यदु, चंदू यदु, पुजारी सुमित तिवारी ,सौरभ मिश्रा, सोनू शर्मा ,गौरव तिवारी, रमाकांत तिवारी ,व अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।
