छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा सावन महोत्सव

छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा सावन महोत्सव

August 10, 2022 0 By Central News Service

रायपुर 10 अगस्त , छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आज सप्रे शाला परिसर में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर उपस्थित रही । परिषद की ओर से उपाध्यक्ष श्री चन्द्रेश शाह एवं महासचिव डॉ अशोक त्रिपाठी ने सुश्री ठाकुर का तिरंगा , स्मृति चिन्ह एवं पौधा प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर परिषद द्वारा संचालित संस्थाओं की महिला कर्मचारियों एवं बच्चों के पेरेंट्स भी शामिल हुए महिलाओं ने झूले का आनंद लिया साथ ही मेहंदी के साथ रैम्प वाक प्रतियोगिता हुई । सभी लोगो को आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा फहराने के लिए तिरंगा झंडा का वितरण भी किया गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष डॉ कमल वर्मा , संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम , सदस्य सुनीता चंसोरिया , ममता राय , डॉ मीनू त्रिपाठी , तृप्ति शाह , प्रीति निगम , संगीता जग्गी , पूजा मिसलवार , प्रभा शेन्द्रे सप्रे स्कूल के शिक्षक गण , स्पीच थेरेपी सेंटर के लाभार्थी बच्चों के पालक उपस्थित रहे।