आजादी का अमृत महोत्सव , भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा उर्जा उद्यान में हर्षो उल्लास से आयोजित किया गया..
August 10, 2022
आजादी का अमृत महोत्सव केन्द्रीय सीमांत, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा उर्जा उद्यान रायपुर छत्तीसगढ में दिनांक 10.06.22 को उत्साह और हर्षो उल्लास से आयोजित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमति शालिनी रैना छाबडा, भा० व० से० सी०सी०एफ०, छत्तीसगढ तथा श्री संजीव रैना, महानिरीक्षक, केन्द्रीय सीमांत, भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्सावर्धन किया गया। समारोह के दौरान भा०वि०सी०पुलिस बल के पाईप बैंड द्वारा समां बांध दिया तथा इस कार्यक्रम में संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के विद्यार्थियों द्वारा मंत्रमुग्ध कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। श्री ओ०पी०यादव, उप महानिरीक्षक (वेंगुलुरू), भा०ति०सी०पुलिस द्वारा मुख्य अतिथियों का अभिवादन कराते हुए आजादी का अमृत महोत्सव व तिरंगा यात्रा के महत्वता के बारे में सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों को अवगत कराया गया विद्या पब्लिक स्कूल तथा छत्तीसगड राज्य सरकारी स्कूल चगौर बाठा विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के अन्त में श्री राणा युध्दवीर सिंह संधु, उप महानिरीक्षक (भुवनेश्वर) द्वारा मुख्य अतिथियों तथा सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।
- तिरंगा यात्रा श्री संजीव रैना, महानिरीक्षक, भा०ि०सी०पुलिस के मार्गदर्शन में उर्जा उत्पान से बी.आई. पी. रोड़ की तरफ निकाली गई, तिरंगा यात्रा के दौरान सभी प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था तथा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु महानिरीक्षक महोदय द्वारा राष्ट्रीय झंडे के महत्व के बारे में सभी जन-मानव को अवगत कराया




