डी ए एवम एच आर ए पर शासन के चर्चा का दौर जारी…

डी ए एवम एच आर ए पर शासन के चर्चा का दौर जारी…

August 10, 2022 0 By Central News Service

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा महंगाई भत्ता एवम गृह भाड़ा भत्ता सहित छः सूत्रीय मांग का 4अगस्त को मुख्यमंत्री एवम मुख्य सचिव को दिए गए ज्ञापन पर सामान्य प्रशासन विभाग ने 10अगस्त को कर्मचारी अधिकारी महासंघ एवम मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया
आज मंत्रालय में हुई चर्चा शासन की ओर से मुख्यमंत्री के सचिव डी डी सिंह, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग संजय अग्रवाल महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, महासचिव ओ पी शर्मा, प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी,मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, तीरथ लाल सेन, मनोज साहू, पवन साहू, विष्णु मोंगराज, मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के शिवकुमार पाण्डेय, पटवारी संघ के कमलेश सिंह राजपूत, छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के अशोक कुमार नावरे, अधिकारी कर्मचारी संघ के करन सिंह अटेरिया, आजाक्स संघ के पी एल महिपाल एवम संचालनालय कर्मचारी संघ के जितेंद्र सिंह ठाकुर सम्मिलित थे प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ने आज पहले दौर की चर्चा को बहुत सकारात्मक बताया
**