कांग्रेस सरकार नौटंकी बाजी में अव्वल… महंगाई और बेरोज़गारी कांग्रेस कि देन – युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शेर सिंह यादव

कांग्रेस सरकार नौटंकी बाजी में अव्वल… महंगाई और बेरोज़गारी कांग्रेस कि देन – युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शेर सिंह यादव

August 10, 2022 0 By Central News Service

खल्लारी 10 अगस्त 2022/महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर आज कांग्रेस द्वारा सरकार को घेरने का जिस प्रकार प्रयास किया जा रहा है। वह कांग्रेस के नौटंकी बाज को साबित करता है। क्या महंगाई और बेरोजगारी बीते कुछ ही वर्षो मे पैदा हो गई ? राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पर जमकर कड़ा प्रहार करते हुए भाजपा मंडल खल्लारी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शेरसिंह यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अस्सी और नब्बे के दशक में जिन लोगों ने स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की वो आज तक बेरोजगारी का सामना कर रहे है तथा सरकारी नौकरी हेतु अधिकतम आयु सीमा भी समाप्त कर चुके है।

तब कांग्रेस की सरकार केन्द्र में था, उस समय कांग्रेस ने इन पढे-लिखे युवा बेरोजगारों के लिये रोजगार के कोई अवसर नहीं दिया, और न ही इन युवा बेरोजगारो को बेरोजगारी भत्ता । आज केन्द्र की मोदी सरकार देश से गरीबी हटाने तथा किसानों की आय दुगुनी करने का सतत् प्रयास कर रही है। मुक्त में गरीबों को मुफ्त चावल मिल रहा है, प्रधान मंत्री आवास मिल रहा है, गैस सिलेण्डर घर पर तक पहुँच रहा है। हर घर शौचालय बन गया है।
यह सब कांग्रेस को दिखाई नहीं दे रहा है। बेरोजगारों के साथ धोखा और छल तो छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार कर रही है उसे राहुल गाँधी छत्तीसगढ़ आकर कब समझाएगा। जिन्होंने अपने चुनावी जन घोषणा पत्र में प्रदेश के 10 लाख युवा बेरोजगारों को प्रतिमाह ढाई हजार रू. बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था।