रायपुर छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा के द्वारा मंडल दिवस मनाया गया..
August 9, 2022
दिनांक 7 अगस्त 2022 को छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा के द्वारा मंडल दिवस मनाया गया यह सर्वविदित है कि भारत देश में सामाजिक शैक्षणिक एवं आर्थिक दृष्टि से अन्य पिछड़ा वर्गों अर्थात ओबीसी के सविधान के अनुच्छेद 15 (4)16 (4 )में विशेष संविधानिक अधिकार प्रदान किया गया है तथा संविधान के आर्टिकल 340 में ओबीसी के विकास एवं कल्याण के लिए शिक्षा और नौकरी में आरक्षण का प्रावधान किया गया है छत्तीसगढ़ में ओबीसी की जनसंख्या 52% से भी अधिक है जिसे केवल 14% आरक्षण दिया जा रहा है वर्तमान में सरकार की घोषणा 27% आरक्षण देने की रही है किंतु आरक्षण विरोधीयो ने उच्च वर्ग के द्वारा उच्च न्यायालय बिलासपुर में रीट लगाकर 27 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लगा दी गई है इसके बावजूद भी ओबीसी वर्ग में अपने आने वाले एवं वर्तमान पीढ़ी के लिए कोई हलचल या विरोध दर्ज नहीं किया गया है जो बहुत ही चिंतनीय है छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा द्वारा ओबीसी के संविधानिक अधिकारों एवं सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रत्येक माह केंद्र एवं राज्य सरकार को ज्ञापन के माध्यम से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है ओबीसी महासभा द्वारा ओबीसी की जनगणना कराने ,असंवैधानिक क्रिमीलेयर को समाप्त करना ,छत्तीसगढ़ में पृथक से पिछड़ा वर्ग कैबिनेट का पिछड़ा वर्ग विभाग का गठन ,ओबीसी छात्रावास का निर्माण क्षेत्रों में भी जनसंख्या के अनुपात में हिस्सेदारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है इस कड़ी में ओबीसी को संवैधानिक दर्जा दिलाने वाले 1978 में बी पी मंडल की अध्यक्षता में ओबीसी के अधिकार के लिए अनुशंसा करने वाले ओबीसी के मसीहा बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस 7 अगस्त को पूरे भारत में ओबीसी अधिकार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा के निर्देशानुसार रायपुर राजधानी में जिला मुख्यालय में 7 अगस्त 2022 को मंडल दिवस के रूप में मनाया गया इसमें रायपुर संभाग अध्यक्ष हेमंत साहू , प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा चंदू देवांगन, रायपुर नगर अध्यक्ष सुमित देवांगन, शहर उपाध्यक्ष मुकेश यादव ,प्रदेश प्रभारी युवा प्रकोष्ठ मनोहर देवांगन , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा किरण देवांगन, सेवा निवृत्त श्री मेघनाथ देवांगन, सोनू देवांगन, प्रियंका देवांगन , हेमंत भोई, अशोक देवांगन, आदि सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।



