गोजी में महिला बाल विकास विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया.
August 9, 2022
खिलेश साहू की रिपोर्ट कुरुद जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोजी में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। जिनके मुख्य अतिथि कांति सोनवानी अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, अध्यक्षता तारिणी नीलम चंद्राकर सभापति जिला पंचायत धमतरी, विशिष्ट अतिथि सुमन संतोष साहू सभापति जिला पंचायत धमतरी ,थानेश्वर तारक अधिवक्ता सरपंच ग्राम पंचायत गोजी ,ईश्वरी तारक पूर्व सरपंच जिला प्रवक्ता धमतरी, कृष्ण कुमार साहू उपसरपंच , पंचगन विज्ञान साहू,ललिता साहू, रुकमणी साहू, लक्ष्मी साहू, मोगरा साहू के आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर किया गया । मुख्य अतिथि कांति सोनवानी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को पोषण के प्रति सशक्त व जागरूक होने की बात कही तथा नारी शक्ति को महान बताई है । तारिणी नीलम चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहीं प्रत्येक माताओं की जिम्मेदारी होती है कि शिशु को कम से कम 6 माह तक मां दूध पिलाना चाहिए। यदि हम बाहर के दूध या बाजार के दूध पिलाएंगे तो बच्चे का जो मस्तिष्क है वह पुर्ण रूप से विकास नहीं होगा या कुपोषित होंगे इन को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक मां को अपने स्तनपान कराना चाहिए, साथ ही साथ गर्भवती मां भी पूरक पोषण आहार नियमित लेना चाहिए जिसमें हरी सब्जियां ताजी फल या ताजी सब्जियां या बाहरी बाजार के समान नहीं खानी चाहिए इन से दूर रहना चाहिए। उपरोक्त कार्यक्रम में सुमन संतोष साहू ने भी अपने विचार व्यक्त की जिसमें महिलाओं को सशक्त होने की बात कही महिलाओं को जागरूक होने की बात कही महिलाएं घर की अच्छी देखरेख कर सकती है ।साथ में बच्चों के भी परवरिश महिलाएं अच्छी कर सकती है बजाय पुरुष के ।आभार प्रदर्शन थानेशवर तारक अधिवक्ता ने की । उपरोक्त कार्यक्रम में कुर्सी दौड़ रंगोली प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त बालिकाओं महिलाओं को अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कार व सम्मान दिया गयापर्यवेक्षक सोमलता शुक्ला, अरुणा मिश्रा मोनिका साहू ग्राम पंचायत गोजी के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कांति साहू ,मोहनी साहू ,आसपास के कार्यकर्ता व सहायिका जिसमे मोरीकला ,कठोली धूमा , परसठी ,सकरी ,नारी कोकड़ी ,रावणगुडा, बकली,गुदगुदा की उपस्थिति रही विभाग के तरफ से महिला एवं बाल विकास के संस्थागत अधिकारी यशवंत बस चाइल्ड लाइन 1098 जिला समन्वयक नीलम साहू सखी वन स्टॉप से काउंसलर डीप किरण साहू आदि की उपस्थिति रही



