प्रदेश स्तर के आह्वान पर आज भाजपा एवं किसान मोर्चा ने 5 सुत्रीय मांगो को लेकर सहकारी समितियों में प्रर्दशन कर..अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा..

प्रदेश स्तर के आह्वान पर आज भाजपा एवं किसान मोर्चा ने 5 सुत्रीय मांगो को लेकर सहकारी समितियों में प्रर्दशन कर..अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा..

January 31, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 31 जनवरी 2022/ भारतीय जनता पार्टी किसानमोर्चा के नेतृत्व एवं संगठन के वरिष्ठ व् शीर्षजनों के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के समय में वृद्धि, असमय बारिश से फसल को नुकसान का मुआवजा शीघ्र प्रदान करने व अन्य जनहितकारी मांगों को लेकर जिलेभर के धान खरीदी केन्द्रों में धरना प्रदर्शन किया गया।

ज्ञात हो कि किसानों की समस्या को लेकर भाजपा सदैव गंभीर रही है इसी की परिणिति है कि भाजपा किसानमोर्चा के एक ही आह्वान पर पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के सभी मण्डलक्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले धानखरीदी केन्द्रों में भाजपाजनों द्वारा धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को कुम्भ्करणी नींद से जगाने का प्रयास किया गया।

जिला मिडियाप्रभारी तुलसी यादव ने जानकारी साझा करते हुवे बताया कि धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाने, रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, असमय वृष्टि ओला एवं बारिश से हुई कोई नुकसान की क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान करने, लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिए जाने, पिछले वर्ष की धाम की बकाया राशि एवं 2 वर्ष की बकाया बोनस शीघ्र प्रदान करने की मांग करते हुवे भाजपा किसानमोर्चा द्वारा जिलेभर के सभी मण्डलों में किये जा रहे धरना प्रदर्शनों के क्रम में भाजपा मण्डल बागबाहरा (शहर) के धान खरीदी केन्द्रों क्रमशः धानखरीदी केन्द्र सिर्री (कृषि उपज मंडी, बागबाहरा), धानखरीदी केन्द्र खोपली व धानखरीदी केन्द्र घुंचापाली में पूर्व विधायक परेश बागबाहरा, जिलाध्यक्ष किसानमोर्चा दुबेलाल साहू, जिला उपाध्यक्ष किसानमोर्चा संजय मलवे, बागबाहरा शहर मण्डल अध्यक्ष प्रेम (रुपेश) साहू, मण्डल महामंत्री हरमीत सिंह बग्गा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा आबिद खान ( सन्नी भाई), जिलाध्यक्ष भाजयुमो जसराज (बाला) चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र बग्गा, मण्डल अध्यक्ष किसानमोर्चा तुकाराम चन्द्राकर, दिनेश चन्द्राकर, रमण वर्मा, मोहन सोनवानी, सिकंदर सोनवानी, महेन्द्र कुर्रे, चंद्रशेखर ध्रुव, शेखर चन्द्राकर, नारायण ताण्डी, गौरव साहू, दुर्गाशंकर दुबे, भारत जगत, भेखचन्द यादव, नवीन महाराज, लखन, देवशरण उपस्थित रहें।

भाजपाजनों ने धरना कर अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा व खरे – खरे शब्दों में कह दिया कि यदि किसानो की उक्त मांगों की पूर्ती शीघ्र से शीघ्र नहीं की गयी तो भाजपा किसानमोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में उग्र आन्दोलन किया जायेगा।