कांग्रेस पार्टी ने दिव्यांग दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई होली का पर्
March 2, 2026
रायपुर……छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलीप सिंह चौहान के नेतृत्व में आज अर्पण दिवंग स्कूल में जाकर दिव्यांग बच्चों के साथ होली का पर्व मनाया बच्चों को होली के कपड़े मिठाइयां फल पिचकारी रंग गुलाल और भी बहुत सारी सामग्रियों का वितरण किया और इस अवसर पर दिलीप सिंह चौहान ने कहा कि होली का पर्व भाईचारे का पर्व है इस पर्व को बहुत ही सादगी पूर्ण मनाना चाहिए किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं रखना चाहिए आपसी भाईचारे के साथ रंग गुलाल के साथ में आपस में पास पड़ोस में रहने वालों बड़े बुजुर्गों के साथ होली का पर्व मनाया जाता है इसी प्रकार इन सब चीजों को देखते हुए आज हमने दिव्यांग बच्चों के साथ होली का पर्व मनाया बच्चे भी हमें अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए और आगे भी इस प्रकारों को निरंतर जारी रखेंगे आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलीप सिंह चौहान के साथ में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ओम श्रीवास युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री सानू राजा विष्णु गुप्ता जावेद खान और कांग्रेस जान मौजूद थे।


