
भाजपा एवं किसान मोर्चा ने 5 सुत्रीय मांगों को लेकर खल्लारी सहकारी समिति के सामने प्रर्दशन किया..
January 31, 2022
महासमुंद 31 जनवरी 2022/ धान खरीदी को लेकर प्रदेश स्तर आह्वान पर आज प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी एवं किसान मोर्चा ने अपने 5 सुत्रीय मांगों को लेकर आज सहकारी समितियों में 1 दिवसीय प्रर्दशन किया जा रहा है। उसी क्रम आज भारतीय जनता पार्टी एवं किसान मोर्चा के द्वारा खल्लारी धान खरीदी केंद्र में प्रर्दशन किया गया।
प्रर्दशन कर रहे भाजपाई एवं किसान मोर्चा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के हर मुद्दे पर राज्य सरकार का विफलता सामने आ रही है। किसानों के साथ सरकार हमेशा छलावा कर रहे है। इसलिए हम प्रदेश स्तर के आह्वान पर पांच सूत्रीय मांग को प्रर्दशन कर रहे है

उन्होंने अपने मांगों में धान खरीदी की तरीख बढाने, खाद् की कमी, बकाया बोनस , लंबित अस्थायी विघुत कनेक्शन, जैसे विभिन्न मुद्दों पर एक दिवसीय प्रर्दशन किया।
इस दौरान प्रदर्शन में प्रमुख रूप से थान सिंह दीवान जिला कोषाध्यक्ष, नद निषाद खल्लारी मंडल उपाध्यक्ष हीरा साहू किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, पूरन शबर अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष होमन साहू जी उपस्थित रहें।


