उड़ीसा से ना कोई शासन ना प्रसाशन….ओवररेट में डल्ले से बिक रहा है शराब…

उड़ीसा से ना कोई शासन ना प्रसाशन….ओवररेट में डल्ले से बिक रहा है शराब…

March 9, 2026 0 By Central News Service

नुआपड़ा 09 मार्च 2026/ उड़ीसा के नुआपड़ा एक समय था जब यहा के स्व श्री विधायक राजू भाई ढोलकिया के नाम से चर्चित था। आज इसी विधानसभा के उपचुनाव में राजू भाई ढोलकिया का सुपुत्र जय ढोलकिया विधायक बने है। जो कि सतत विकास कार्य को डबल इंजन कि सरकार में गति दे रहे हैं।

लेकिन विधायक महोदय के हि गृहनगर में मदिरा प्रेमी को असंतुष्ट होना पड रहा हैं। मदिरा प्रेमी का कहना है कि नुआपड़ा में स्थित शराब दुकान में ओवररेट में शराब विक्रय करना और बाकी पैसों को मांगने पर चिल्हर नहीं है करके गाली गलौच करने कि बात सामने आ रही है।

मदिरा खरीदने गए ग्राहकों ने बताया कि कुछ भी ब्रांड का शराब लो उसमें यहां के सेल्समैन 10 -20 रुपए एक्स्ट्रा चार्ज लेते हैं, यदि उनको पुछे जाने पर चिल्हर नहीं है और ज्यादा बहस ना करो करके धमकी भरे शब्द मिलते है और ज्यादा कुछ करोगे तो फोन कर किसी को बुलाने कि धमकी दिए जाते है।

आपको बता दें कि भारत सरकार स्वयं मदिरा प्रेमियों के लिए जगह -जगह शाॉप खोल कर बैठे है, जिसमें सरकार को आबकारी विभाग के माध्यम से करोड़ों रुपए का आय होते हैं। ऐसे में ग्राहकों से लुट क्या वाजिब है।

इस मामले में संज्ञान लेने आबकारी अधिकारी को फोन किए लेकिन उन्होंने अभी व्यस्त हुआ, बाद में बात करेंगे करके फोन काट दिया।