नटखट बच्चों की टोली के साथ नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने खेली होली

नटखट बच्चों की टोली के साथ नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने खेली होली

March 2, 2026 0 By Central News Service

CNS, रायपुर/प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी होली महापर्व रंगों के प्यार भरे त्योहार रंग उत्सव का उत्साह बच्चों के साथ रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने अपने वार्ड के बच्चों के बीच होली का उत्सव मनाया
सभी बच्चों को रंग गुलाल एवं पिचकारी भेंट कर नगाड़े की ताप के साथ बच्चों के बीच अपने बचपन को याद कर इस त्यौहार की उस बात को सभी बच्चों को बताया कि यह त्यौहार मनाया किस लिए जाता है


विगत कई वर्षों से यह क्रम जारी है नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी होली के पूर्व सारे बच्चों के साथ इस रंगों के त्योहार जो आपसी मनमुटाव मतभेद भुलाकर बच्चों के साथ बच्चों जैसा त्यौहार मनाकर होली की मनाने की शुरुवात करते है
होली का यह त्योहार मनभेद मतभेद भुलाकर आपसी भाईचारा का त्यौहार है जिसे भारत सहित संपूर्ण विश्व में मनाया जाता है
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बच्चों को बताया कि होली मनाने की परंपरा की कैसे शुरुआत हुई
होलिका भक्त प्रहलाद की बुआ का नाम था भक्त प्रहलाद दैत्यों के राजा हिरण्यकश्यप का पुत्र था हिरण कश्यप एक दैत्य राजा था
उसने घोर तपस्या करके अमरता का वरदान प्राप्त किया था और भगवान विष्णु का सबसे बड़ा दुश्मन अपने आप को बताता था
और वह चाहता था कि धरती पर केवल मैं ही ईश्वर स्वरूप हूं सारे मेरी राज्य प्रजा मेरी ही पूजा करें
किंतु उनका खुद का बालक भगवान विष्णु का अनन्य भक्त था और वह भगवान विष्णु का ही मंत्र उच्चारण करता रहता था लाख बार भक्त पहलाद को समझाने के बाद भी वह भगवान विष्णु की पूजन को बार-बार मना करने के बाद भी लगातार करता रहा तो उनके नाराज पिताजी राजा हिरण्यकश्यप ने कभी नदी में डुबोया कभी पहाड़ से फेंकवाया तरह-तरह से मरवाने (मृत्यु)का प्रयास कियाकिंतु किसी में भी भक्त प्रहलाद को खरोच तक नहीं आई फिर हिरण्यकश्यप की बहन जिसका नाम होलिका था उसको बुलवाया गया उसको वरदान था कि आग में उसका बदन उसका शरीर कभी जलता नहीं तो हिरण कश्यप से उसने कहा कि भैया मैं पहलाद को लेकर अग्नि में बैठूंगी और यह जल जाएगा मैं बच जाऊंगी आप का काम हो जाएगा मुझे यह वरदान प्राप्त है किंतु जब वह होलिका भक्त प्रहलाद जी को गोदी में लेकर बैठी और आग लगाई गई तो ईश्वर के अनन्य भक्त प्रहलाद जी का शरीर बज गया और होलीका उस अग्नि में जल गई उन्हीं के प्रतीक अनुसार यह होलिका दहन आज भी किया जाता है जो की बुराई के रूप में एक अच्छाई की सदैव जीत होती है यह बात भक्त पहलाद के अग्नि में ना जलने के कारण साक्षात प्रमाणित हुई इस प्रथा का पालन करते हुए आज भी होलिका दहन किया जाता है यह बात बच्चों को
नेता प्रतिपक्ष ने स्वयं बताई
सारे बच्चों ने एक दूसरे के गालों पर गुलाल लगाकर खूब होली खेली
ओर साथ ही उपहार स्वरूप मिले गुलाल के पैकेट और पिचकारियों को पकड़ खूब खुश हुए और सभी ने एक दूसरे को रंग उत्सव की बधाई दी नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बच्चों से कहा कि यह रंगों का त्यौहार हमें एक अपनत्व का भाव प्रदान करता है और छल कपट को त्याग कर सदैव आपसी भाईचारा और प्रेम बना कर रहना चाहिए
जिससे कि इस त्यौहार की रौनक बढ़ जाती है
जैसे कि सभी रंग अलग-अलग अपना महत्व रखते हैं किंतु जब हम एक दूसरे को रंग लगाते हैं तो सब एक रंग में रंग जाते हैं होली हमें आपसे प्रेम भाईचारा सद्भाव का संदेश देती है
रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के इस बच्चों की टोली की होली में आसपास के सभी लगभग 150 से 200 बच्चे मौजूद थे सभी ने नगाड़ा बजा कर खूब मस्ती की डांस किया बच्चों के साथ उनके पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी