गणतंत्र दिवस पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में फहरायेंगे झंडा..

गणतंत्र दिवस पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में फहरायेंगे झंडा..

January 25, 2022 0 By Central News Service

महासमुंद 25 जनवरी 2022/ 73 वाँ गणतंत्र दिवस महासमुंद जिले में इस वर्ष भी कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतते हुए मनाया जाएगा। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झंडा फहरायेंगे।

कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मार्च पास्ट, परेड एवं परेड का निरीक्षण नहीं होगा। मुख्य अतिथि को पुलिस बल, नगर सैनिक द्वारा (गार्ड ऑफ ऑनर) सलामी दी जाएगी। मुख्य अतिथि मंत्री ताम्रध्वज साहू मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन भी करेंगे।


गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राजधानी रायपुर से कल बुधवार को प्रातः 7ः00 बजे प्रस्थान कर 8.15 बजे रेस्ट हाउस महासमुंद पहुचेंगे। वे प्रातः 8ः58 बजे मिनी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे और झंडा फहरायेंगे। कार्यक्रम समाप्ति बाद वे 10ः00 बजे राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे।