राज्य का लबरा सरकार लबरा गोठ.. राज्य में रसोइया संघ से लेकर पुलिस विभाग अंसतुष्ट.. युवाओं को गुमराह किया..नया रायपुर किसान आंदोलन पर चुप्पी साधे है… अलका चंद्राकर

राज्य का लबरा सरकार लबरा गोठ.. राज्य में रसोइया संघ से लेकर पुलिस विभाग अंसतुष्ट.. युवाओं को गुमराह किया..नया रायपुर किसान आंदोलन पर चुप्पी साधे है… अलका चंद्राकर

January 16, 2022 0 By Central News Service

बागबाहरा 16 जनवरी 2022/ जिला पंचायत सदस्य , पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के जिला संयोजक अलका चंद्राकर जी ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की लोकवाणी को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा है कि राज्य में जब से कांग्रेस की लबरा सरकार आई है युवाओं का भविष्य चौपट होते जा रहे हैं। सरकार के मुखिया लबरा सरकार के लबरा गोठ जो उन्होंने लोकवाणी में युवाओं से बात की 3 साल में 5 लाख युवाओं को नौकरी की बात कही जो पूरा झूठ का पुलिंदा है। अलका ने कहा कि चुनाव के समय बेरोजगारों को 6 हजार बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही, वह आज तक नहीं मिला है। बेरोजगार राह देख रहे हैं उनके खाते में पैसा कब आएगा। चाहे शिक्षक भर्ती हो, पुलिस उप निरीक्षक भर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, वन विभाग की भर्ती हो युवा वर्ग राह देख रहे हैं, कब भर्ती होगी, वह भी पारदर्शी भर्ती । दैनिक वेतन कर्मचारी जो वर्षों से कार्य कर रहे हैं उनकी उम्र भी निकलते जा रही है उसे भी नियमित नहीं कर पा रही है। सरकार पुलिस विभाग के कर्मचारी सड़क पर अपनी मांग पूरी करने के लिए परिवार समेत धरने पर बैठे हैं और लोकवाणी में युवाओं के साथ मद्दा मजाक किया जा रहा हैं।नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी जैसे फ्लाप भ्रष्टाचार की योजना जो केंद्र के राशि से चला रहे हैं।


गौरतलब है कि राज्य के रसोइया संघ से लेकर सहायक पुलिस विभाग तक कांग्रेस सरकार के प्रति वादा पुर्ण करने कि मांग को लेकर अनशन कर प्रर्दशन कर चुके हैं। अभी वर्तमान में रसोइया संघ के साथ राज्य सरकार के खिलाफ नया रायपुर में किसान आंदोलन जारी है।


श्रीमती चंद्राकर ने नया रायपुर में किसानों कि मांगों पर चुप्पी साधे सरकार से सवाल किया है कि जब किसान का बेटा है तो किसानों कि समस्या का हल क्यों नहीं निकाल पा रहे हैं? यह सरकार हमेशा राज्य के सभी किसान, जनता एवं संघों के लोगों के साथ छलावा कर गुमराह कर रहे हैं।