2 करोड़ के आईफोन चोरी केस में फरार कंजर गिरोह के 2 और सदस्य गिरफ्तार

2 करोड़ के आईफोन चोरी केस में फरार कंजर गिरोह के 2 और सदस्य गिरफ्तार

November 27, 2026 0 By Central News Service

रायपुर // मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में 2 करोड़ रुपये के आईफोन चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार अंतर्राज्यीय कंजर गिरोह के अन्य 2 सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. राज झाला पिता राजेश झाला उम्र 20 साल निवासी टोंककला, थाना टोंकखुर्द, जिला देवास मध्यप्रदेश।
  2. राजेश लोधी पिता बनवारी लोधी उम्र 35 साल निवासी टोंककला, थाना टोंकखुर्द, जिला देवास मध्यप्रदेश।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की 2 नग एप्पल वॉच तथा 1 नग एयरपॉड जप्त किया है। इससे पहले गिरोह के सरगना राजेश झाला और आईफोन खपाने वाले सफान खान को गिरफ्तार कर 125 नग आईफोन बरामद किए जा चुके हैं।